Monday, 2 February 2015

सड़क हादसे में घायल तीन युवकों की मौत


1 February 2015
जयपुर। शहर में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में रविवार को घायल तीन युवकों की एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। झोटवाड़ा इलाके में तेज गति से आ रही मिनी बस और कार ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी थी।


उधर विद्याधर नगर में ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीन घायल युवकों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सोमवार को तीनों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

बाइक सवार को ऑटो ने मारी टक्कर
विद्याधर नगर थाना इलाके में बधुवार को एक बाइक सवार को ऑटो टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवक को एसएमएस अस्पताल भर्ती करा था। रविवार देर रात उपचार के दौरान आईसीयू में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी दोपहर करीब 12.30 बजे राउ की ढाणी थाना मारोठ सीकर निवासी मगन सिंह (27) गणपत सिंह बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीतावाड़ी चौराहे के पास एक ऑटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें मगन के सिर में चोट आई थी। गंभीर अवस्था में उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी रविवार देर रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई है।

मिनी बस ने बाइक को मारी टक्कर
झोटवाड़ा थाना इलाके में नंनद भोजाई चौराहे पर 26 जनवरी को मिनी बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवक ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि बिहार हाल झोटवाड़ा निवासी जितेंद्र कुमार (22) शहर में मजदूर करता था। 26 जनवरी शाम को मजदूरी पूरी कर घर जा रहा था। उसी दौरान नंनद भोजाई चौराहे पर तेज र तार मिनी बस ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे 108 से उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया था। जिसकी रविवार रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई।

बाइक को कार ने मारी टक्कर
झोटवाड़ा थाना इलाके में खिरणी फाटक पर 27 जनवरी को तेज र तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को देर रात एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि काजीपुरा निवासी भूपेंद्र जागींड (32) भंवर लाल वैशाली नगर जा रहा था। इसी दौरान खिरणी फाटक के पास तेज र तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक को गंभीर चोटे आई थी। स्थानीय लोगों ने घायल को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया था। रविवार रात करीब 3 बजे भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक फर्नीचर बनाने का काम करता था।





0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates