Monday, 2 February 2015

जयपुर से लापता वृद्ध की लाश पुष्कर सरोवर में मिली



3 February 2015
जयपुर। वैशालनगर के बी ब्लॉक  निवासी एक लापता वृद्ध का शव पुष्कर सरोवर में सोमवार को तैरता मिला। मौके से जांच में पुष्कर पुलिस को मिले तथ्यों के आधार पर उसकी पहचान जयपुर के वैशाली नगर निवासी बद्रीनारायण(60) के रुप में हुई।



 उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रविवार को थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस मौत के कारणों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा गऊ घाट के पास हुआ। गऊ घाट के पास स्नान कर रहे लोगों ने पुलिस को सरोवर में एक वृद्ध का शव तैरता दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। जयपुर से पुष्कर पहंचे परिजन शव को लेकर जयपुर आ गए। पुलिस प्रथमद़श्ट्या इसे हादसा मानकर चल रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates