विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका की मां ने करवाया हत्या का मुकदमा दर्ज
3 February 2015
जयपुर। महेशनगर थाना इलाके में शादी के महज 3 माह बाद ही एक विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मृतका के पति, देवर और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की तफतीश शुरू कर दी है।
एसीपी सोडाला प्रेमदान ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर अलवर निवासी पुष्पादेवी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में पुष्पादेवी ने बताया कि उसकी बेटी विनीता(23) की शादी 3 नवम्बर को सैनी कॉलोनी थाना महेशनगर निवासी मुखराम के साथ हुई थी। गत 28 जनवरी को उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से एसएमएस में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विनीता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने बयान में किसी पर भी मौत का शक जाहिर नहीं किया था। ससुराल पक्ष ने बयान में तबीयत खराब होने से मौत की बात कही थी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर ससुराल पक्ष को सुपुर्द कर दिया था। पुलिस मृतका के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले घटना के बारे में कुछ कह सकेगी।
रविवार को मृतका की मां पुष्पादेवी ने दर्ज रिपोर्ट में दामाद मुखराम समेत उनके परिवार के चार सदस्यों के विरुद्ध उसकी बेटी विनीता की दहेज के लिए हत्या का आरोप का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मृतका विनिता के पिता लक्ष्मीनारायण पिछले वर्ष दिसम्बर में सरकारी नौकरी से सेनानिवृत्त हुए। तभी से ससुराल पक्ष के लोग उस पर पीहर से पांच लाख रुपए लाने की मांग कर रहे थे। पुष्पादेवी ने आरोप लगाया कि दहेज क ी मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment