Monday, 2 February 2015

हसनपुरा में तनावपूर्ण शांति


पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार,न्यायालय ने जमानत पर छोड़ा
3 February 2015
जयपुर। हसनपुरा के वाल्मीकि नगर में रविवार को बच्चों के बीच आपस में क्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद के बाद एक पक्ष कीओर से किए गए जबर्दस्त पथराव और मारपीट के बीच तनाव के बाद सोमवार को इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी रही।


 पुलिस के अनुसार कहीं से भी किसी तरह क ी अप्रिय समाचार नहीं है। एहितयात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस गश्त की जा रही है। इस घटना में पुलिस ने शंातिभंग करने के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया है।
थानाप्रभारी  सदर रडमल सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। इलाके का अमन-चैन बिगाडऩे के आरोप  में चार जनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उपद्रवियों में शाहरुख, सोहैल कुरैशी, मोहम्मद जाकिर और इमरान को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से चारों को जमानत पर छोड़ दिया। वहीं घरों में पथराव और तोडफ़ोड़ की घटना के बाद स्थानीय वासियों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रबुद्धजनों और शांतिसमिति क ी बैठक बुलाई थी जिसके बाद दोनों ही समुदाय के बीच वार्ता कर मामले को सुलझाने की बात पर सहमति बनी थी।

मामले में क्र ॉस केस दर्ज
सदर थाने में दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर क्र ॉस केस दर्ज करवाए गए हंै।
एक पक्ष के राजेश ने दूसरे पक्ष के बाबू सादिक, कयूम, शाकिर, समीर, शाहिद, शफरदीन और अन्य 150 लोगों के खिलाफ पथराव, घरों में घुसकर मारपीट करके और वाहनों में तोडफ़ोड़ करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
वहीं दूसरे पक्ष के ईमरान ने अविनाश, अभिषेक, पूनम लोहरा, विजय रोहित, राजेश कुमार, सूरज, श्याम, सुरेश, गोविन्द, विक्की और अन्य 50 से 60 लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, चोरी, वाहनों में तोडफ़ोड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates