Monday, 2 February 2015

बच्ची के अपहरणकर्ता को जेल भेजा


3 February 2015
जयपुर।  हरमाड़ा थाना इलाके में बच्ची का अपहरण कर ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय मं पेश किया जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।




हरमाड़ा थाना इलाके में रविवार दोपहर को घर से बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम देने के लिए बालाजी विहार निवासी रमेश चन्द(35) टैंपो में उसका अपहरण कर ले गया गया था। जिसकी भनक लगने पर परिजनों और अन्य ने उसे कुछ ही दूरी पर एक मिठाई की दुकान से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। आरोपी को न्यायालय ने 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि कहीं आरोपी रमेश पूर्व में तो ऐसे किसी घटना में शामिल तो नहीं रहा है।पुलिस इसके लिए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates