14 February 2015
कोटा। दो लाख की रिश्वत मामले में दलाल दम्पत्ति के साथ पकडे गए कोटा के निलंबित एसपी सत्यवीर सिंह को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। 27 मई 2014 को एसपी सत्यवीर सिंह को दो लाख के रिश्वत मामले में जयपुर से आई एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था।
एक दलाल दंपती निसार और फ हरीन जो एसपी के नाम पर उगाही करते थे उनको भी रंगे हाथो एसीबी ने गिरफ्तार किया था। एसीबी ने निलंबित एसपी सत्यवीर सिंह के खिलाफ कई धाराओ में मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था। निलंबित एसपी सत्यवीर सिंह की और कोटा कोर्ट और हाइकोर्ट में अपनी हिरासत को अवैध बताकर जमानत की अर्जी दाखिल की थी लेकिन दोनों जगह से सत्यवीर सिंह को जमानत नहीं मिली थी। करीब नौ महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से निलंबित एसपी सत्यवीर सिंह को जमानत मिल गई है। फि लहाल एसपी सत्यवीर सिंह जयुपर जेल में बंद थे जबकि दलाल दम्पत्ति निसार और फ रहीन अभी भी कोटा जेल में बंद है।
0 comments:
Post a Comment