जोधपुर। आसाराम मामले में शुक्रवार को फि र नया मोड़ आ गया जब जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के दौरान आसाराम के खिलाफ गवाही देने आए राहुल पर आसाराम के समर्थक और ओडिशा निवासी सत्यनारायण ने जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावर ने राहुल की पीट पर दो बार वार किए इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हमलावर ने हमला करने के बाद अपने हाथ की नसे भी काट ली। मौके पर खड़ी पुलिस उसे पकडक़र सीधे अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू को भी मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस घायल राहुल को कोर्ट से सीधे शहर के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंची। उधर हमलावर सत्यनारायण को भी पावटा के सैटेलाइट अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
0 comments:
Post a Comment