Friday, 13 February 2015

हादसों में तीन मरे

accident के लिए चित्र परिणाम

लो फ्लोर बस-मिनी बस ली दो छात्राओं की जान
14 February 2015
जयपुर। शहर में शुक्रवार को हुए तीन हादसों में दो छात्राओं समेत तीन जनों की मौत हो गई। हादसों में
हुई दो छात्राओं की मौत का कारण तेज रफ्तार मिनी बस और लो फ्लोर बस बनी।

विद्याधरनगर में डीपीएस स्कूल के सामने शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार मिनी बस ने स्कूटी सवार आरुषि(23)पुत्री प्रकाशचन्द को टक्कर मार दी। घटना में मिनी बस का पहिया आरुषि के ऊपर से गुजर गया। सूचना मलिने पर मौके पर पहुंची दुर्घटना पुलिस(उत्तर) ने घायल को कांवटिया अस्पताल में पहुंचाया लेकिन छात्रा ने बीच में ही दम तोड़ दिया।
वहीं जवाहर सर्किल चौराहे पर भी काल बनकर आई तेज रफ्तार लो फ्लोर बस की वजह से एक छात्रा क ी मौेके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना थाना पुलिस(पूर्व) के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी सवार सुरभि गर्ग(18) को तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में लो फ्लोर बस का पहिया युवती के सिर पर से गुजर गया। इस वीभत्स हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य सडक़ हादसे में न्यू सांगानेर रोड पर एक डंपर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना थाना पुलिस(दक्षिण) के अनुसार मृतक रवीन्द्र सिंह (25)मुहाना का निवासी था। वह सांगानेर से घर की ओर लौट रहा था। उसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates