Friday, 13 February 2015

महिला के साथ बलात्कार का प्रयास


rape के लिए चित्र परिणाम14 February 2015
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी कामांध युवक महिला के साथ मारपीट कर भाग गए। डरी सहमी महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार थानान्तर्गत हनुमानपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गुरूवार  सवेरे वह खेत पर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में गांव का ही रुपनारायण अपने पांच साथियों के के ाथ मौके पर पहुंचा और महिला को घेर लिया। सभी ने मिलकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। हवस में चूर सभी कामांध दरिंदों के इरादे भांपकर महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की हिम्मत को देखकर सभी उसके साथ मारपीट करके फरार हो गए। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर थाने पहुंचकर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया।  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates