14 February 2015
जयपुर। सदर थाने में कोर्ट परिसर में पेशी करने के लिए अदालत में आई 40 वर्षीय रेप पीडि़ता के साथ दुष्कर्मी युवक ने फिर दुष्कर्म की धमकी दे ड़ाली। आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौच और अश्लील हरकतें भी की। दुष्कर्मी ने रेप पीडि़ता पर मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक कुमार मोडगिल ने कुछ वर्षों पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया था। तभी से आरोपी युवक महिला पर मुकदमा वापिस लेने के लिए दबाव बना रहा है। वह मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में गई हुुई थी। कोट परिसर मे पीडि़ता का सामना दुष्कर्मी से हुआ। उसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और पीडि़ता के साथ गाली गलौच की। आरोपी ने पीडि़ता को बार-बार दुष्क र्म करने की धमकी तक दे ड़ाली। दुश्कर्मी की धमकियों से परेशान पीडि़ता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment