14 February 2015
जयपुर। बस्सी थाना इलाके में पुलिस की हाइवे मोबाइल टीम ने एक ही ट्रक में ठूंसकर ले जाई जा रही 26 भैंसों को मुक्त करवाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी पाली से इन भैंसों को ट्रक में भरकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लेकर जा रहे थे। लेकिन पुलिस सतर्कता के चलते चारों को गिरफ्तार कर लिया।
बस्सी थाना पुलिस एएसआई श्यामसुंदर के अनुसार हाइवे मोबाइल टीम को रात्रि गश्त के दौरान एक ट्रक में 26 भैसों को ठूंसकर ले जाने की सूचना मिलीं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक बजाजनगर शैफाली के नेतृत्व में टीम ने राजाधोक के पास ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें ठूंस-ठूसकर भरी हुई 26 भैसें मिलीं। इस पर पुलिस ने चार आरोपियों जमाल खां,अब्दुल कमाल दोनों निवासी मलारना डूंगर सवाईमाधोपुर, असलम और रशीद दोनों निवासी बिलाड़ा जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने भैसों को पाली से खरीदना बताया और अलीगढ़ उत्तरप्रदेश में ले जाने की बात कबूल की। पुलिस ने सभी भैसों को उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया।
0 comments:
Post a Comment