Friday, 13 February 2015

सिर पर वारकर युवक की हत्या

murder के लिए चित्र परिणाम
14 February 2015
जयपुर। बस्सी में अज्ञात लोगों ने मिलकर एक युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। बीती रात को शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या सिर पर वारकर की गई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात को बस्सी के खटीक मोहल्ले में युवक क ा शव पड़ा होने की सूचना मिली।
इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई तो उसकी शिनाख्त बस्सी रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी प्रकाश शर्मा(35) पुत्र रामजीलाल शर्मा के रूप में हुई। मृतक के सिर पर धारदार हथियार के निशान मौजूद हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

कोई रंजिश नहीं
मृतक प्रकाश के परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनकी और प्रकाश की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में किसी पर भी संदेह नहीं है। मृतक मार्बल की एक दुकान पर काम करता था। मृतक शराब पीने का आदी था और गत चार-पांच दिनों से भारी मात्रा में शराब का सेवन कर रहा था। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि प्रकाश की हत्या शराब के ठेकेदारों अथवा  अन्य किसी व्यक्ति ने शराब के विवाद के चलते की है। पुलिस मामले में लगातार अनुसंधान कर रही है।

वर्जन 
युवक की हत्या सिर पर किसी हथियार से हमला करके की गई है। सिर पर एक ही चोंट का निशान है। संभवत: ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हुई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
 अजय शर्मा, बस्सी पुलिस थानाधिकारी

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates