14 February 2015
थाने में दर्ज रिपोर्ट में राजीव कुमार पुत्र ब्रजेश प्रसाद निवासी राजेन्द्र मार्ग ने बताया कि उसने घरेलू कामकाज के लिए पश्चिम बंगाल निवासी दीपिका विश्वास निवासी झालाना डूंगरी को घरेलू कामकाज के लिए रख रखा है। पिछले सप्ताह उसने दराज में डायमंड रिंग को रखा था। अचानक नौकरानी ने घर पर काम करना बंद कर दिया। इस पर राजीव ने जब घर के सामान की सारसंभाल की तब उसे अंगूठी के चोरी होने का पता चला। राजीव क ो शक है कि अंगूठी को नौकरानी ने ही चुराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment