Friday, 13 February 2015

युवक की लाश मिलने से सनसनी

laash के लिए चित्र परिणाम

14 February 201
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में गुरुद्वारा गेट पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस की आरंभिक जांच में युवक की मौत का कारण बीमारी से ग्रसित होना पाया गया है।
युवक के परिजनों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह जसवंत सिंह मुख्य प्रबंधक कमरजीतसिंह गिल सिन्धू ट्रांसपोर्ट ने पुलिस को सूचना दी कि धोबी घाट के पीछे गुरुद्वारा गेट के पास एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई है जिसका मुंह खुला हुआ है मक्खी भिनभिना रही है। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्तगी के प्रयास करवाए लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की उम्र्र करीब 40 साल, लम्बाई करीब 5 फि ट, दुबला पतला शरीर, सिर पर बाल काले, शर्ट धारीदार सफेद, धारीदार पेंट हल्का भूरा रंग पहन रखी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates