14 February 2015
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसका विवाह आनंदविहार कॉलोनी झोटवाड़ा में संदीप के साथ हुआ था। आरोपी पति संदीप और अन्य ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। कुछ दिनों पूर्व आरोपी पति ने महिला को खाने में नशीली वस्तु खिला दी। बेसुध हालत में उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना लिया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
0 comments:
Post a Comment