14 February 2015
जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक बदमाश ने एटीएम कार्ड बदलकर साढ़े बारह हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त को मोबाइल के जरिए मैसेज मिलने पर रकम की निकासी का पता चला। पीडि़त ने तत्काल एटीएम पहुंचकर आरोपी युवक को देखा तो एटीएम के पास से नदारद मिला। इस पर तत्काल थाने पहुंचकर पीडि़त ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रामावतार मीणा निवासी पापड़ थाना जमवारामगढ़ अपने परिचित के यहां पर मिलने के लिए कानोता आया था। वह रुपए निकालने के लिए नजदीक ही स्थित एक एटीएम पर पहुंचा। रामावतार क ो एटीएम मशीन से रकम निकालते वक्त कुछ परेशानी हुई। इस पर उसने एटीएम में ही खड़े एक युवक से मदद मांगी। युवक ने रामावतार को एटीएम के जरिए पांच हजार रुपए निकालकर दे दिए। इसी बीच आरोपी युवक ने रामावतार को दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। रामावतार आरोपी युवक से नकली एटीएम कार्ड लेकर चला गया। कुछ दूरी पर जाने के बाद रामावतार के मोबाइल पर दो बार में कु ल साढ़े बारह हजार रुपए की निकासी के दो मैसेज मिले। इस पर रामावतार को ठगी का अहसास हुआ। वह तत्काल एटीएम की और दौड़ा। लेकिन तब तक आरोपी युवक रफूचक्कर हो चुका था। आरोपी ने एटीएम को देखा तब उसे इसके नकली होने का पता चला। पुलिस आरोपी युवक की पहचान के लिए एटीएम मशीन में लगे कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।
0 comments:
Post a Comment