Friday, 13 February 2015

वल्र्ड कप में 50 हजार करोड़ का सट्टा

राजस्थान के बुकीज ने बनराए देश से बाहर ठिकाने
gamblling के लिए चित्र परिणाम
राज्य में 1500 करोड़़ के सट्ट कारोबार का अनुमान  
14 February 2015
जयपुर। आज से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व मैचों को लेकर राजस्थान का सट्टा बाजार सक्रिय हो गया है। हालांकि राजस्थान के बड़े सटोरियों ने इस बार देश से बाहर अपने ठिकाने बनाए हैं, लेकिन बी और सी ग्रेड के बुकीज अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।


50 हजार करोड़ का सट्टा
राजस्थान के सटोरियों के मुताबिक इस बार विश्व कप के मैचों पर 50 हजार करोड़ का सट्टा लग रहा है। जिसमें राजस्थान में एक हजार करोड़ से लेकर 1500 करोड़ तक का दांव लगने का अनुमान है। अधिकतर सट्टेबाज देश के बाहर से सक्रिय हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच पर सबसे बड़ा दांव
देश में भारत-पाकिस्तान के मैच पर सबसे बड़ा दांव लग रहा है। सटोरियों के मुताबिक इस बार ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की सबसे बड़ी दावेदार है। सटोरियों के गणित के मुताबिक, भारत विश्व कप की चौथी फेवरिट टीम मानी जा रही है। फिलहाल सटोरिए पाक टीम को मजबूत बता रह हैं।

जयपुर नहीं रहा सेफ  ठिकाना
सटोरिए मानते हैं कि आईपीएल मैचों की फिक्सिंग के तार जुडऩे के बाद अब जयपुर उनके लिए सेफ  ठिकाना नहीं रहा है। विश्व कप पर डी कंपनी की नजर के सवाल पर बुकीज का कहना है कि अब अकेले डी कंपनी ही नहीं इस विश्व कप को लेकर कई गु्रप सक्रिय हो गए हैं। सटोरियों ने विश्वकप में स्पॉट फिक्सिंग की संभावना से इनकार किया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates