कई वार्ड पंचों सहित करीब दो दर्जन लोग घायलं
3 February 2015
जयपुर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को झोटवाड़ा पंचायत समिति के भम्मोरी व निवारू ग्राम पंचायत में मतदान अधिकारियों के मिलीभगत कर केवल एक-एक वार्ड पंच से नामांकन लेकर उप सरपंच बनाने का मामला सामने आया है।
इसकी भनक लगते ही भम्मोरी ग्राम पंचायत में लोगों ने इसका विरोध किया और काफी संख्या में विरोध दर्ज करने के लिए केन्द्र पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया। इससे भम्मोरी में कई वार्ड पंचों सहित करीब दो दर्जन भर लोगों के चोटें भी आई हैं।
लोगों ने उपखंड अधिकारी अनुपमा जोरवाल, तहसीलदार नरेंद्र जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम, द्वितीयद्ध पुरुषोत्तम शर्मा को शिकायत भी की। इसके बावजूद उपसरपंच का निर्वाचन रद्द नहीं किया गया।
भम्मोरी के लोगों का कहना है कि मतदान अधिकारियों ने सभी वार्ड पंचों को सुबह 11 बजे ग्रामसभा में उपसरपंच का निर्वाचन करने के लिए बुलाया था। जब तीन वार्ड पंच सुबह 8 बजे अपना नामांकन दाखिल करने गए तो रिटर्निंग अधिकारी ने ग्राम सभा में ही चुनाव की दलील देकर उन्हें भेज दिया।
जब वार्ड पंच सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे पंचायत मुख्यालय पहुंचे तो मतदान अधिकारियों ने उपसरपंच का चुनाव पूरा होने की बात कह दी। इस पर 9 में से 8 वार्ड पंचों ने ग्रामीणों को भी बुला लिया। मतदान अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए लोग हंगामा करने लगे। बाद में कालवाड़ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच तक लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया।
इससे लोगों के गंभीर चोट आई है। दूसरी ओर उपखंड अधिकारी अनुपमा जोरवाल का कहना है कि भम्मोरी व निवारू ग्राम पंचायत में शिकायत आई है। पूरे मामले को दिखवाया जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment