Tuesday, 3 February 2015

ट्रेक्टर ने मारी स्कूटी को टक्कर, छात्र मरा


4 February 2015
जयपुर। गोविन्दम टावर के पास मंगलवार शाम को ट्रैक्टर ने कोचिंग के लिए जा रहे स्कूटी सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि अन्य छात्र को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।




पुलिस के अनुसार मंगलवार को शाम पौने पांच बजे स्कूली छात्र वेदान्त(15) पुत्र सुभाष और गौरव पुत्र ज्योतिप्रकाश स्कूटी लेकर कोचिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गोवन्दम टावर के पास एक बेकाबू टक्कर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर का पहिया वेदान्त के ऊपर से गुजर गया। जबकि गौरव के मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की सहायता से एसएमएस में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने वेदान्त को मृत घोषित कर दिया। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates