Thursday, 5 February 2015

हत्या कर लाश पेड़ से बांधी


गलता के जंगल में मिला शव
6 February 2015
जयपुर। गलताधाम के जंगल में फोरेस्ट चौकी के समीप गुरुवार शाम दो दिन से लापता युवक की हत्या कर पेड़ पर बांधी गई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को कुछ जगह से जानवरों ने नोंच रखा था।

 पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि युवक की पत्नी से अनबन चल रही थी और वह अपने जीजा के साथ रहता था।
एसीपी रामगंज बाघसिंह ने बताया कि मृतक सुरेश लालवानी (40) मूलत: नीमच मध्यप्रदेश का रहने वाला था। वह यहां कंवर नगर चांदी की टकसाल में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। लेकिन कुछ दिन से सुरेश लालवानी की पत्नी से अनबन चल रही थी। जिससे वह पुरानी बस्ती ब्रह्मपुरी में अपने जीजा महेश के पास रहता था। शाम करीब छह बजे गलता के पास मैन रोड से करीब पांच सौ मीटर अंदर किसी ने पेड़ से पेंट शर्ट से युवक की लाश बंधी देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या पेंट शर्ट से ही गला घोंटकर की गई है। शव को कुछ जगह से जानवरों ने खा लिया था। वहीं शव बुधवार रात या गुरुवार सुबह का होना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक अमरापुरा स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates