Saturday, 14 February 2015

दो गुटों के बीच खुनी संघर्ष

police fir के लिए चित्र परिणाम15 February 2015
अजमेर। जिले में कायड़ गांव में स्थित हिंदुस्तान जिंक ग्रामीणों के दो गुटों के बीच खुनी संघर्ष की वजह बन गया है। ग्रामीणों का एक गुट प्लांट प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ खड़ा है। वहीं दूसरा ग्रामीणों का गुट आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन कर पहले पक्ष पर पथराव किया।
 आक्रोशित ग्रामीणों को रोकने के लिए पुलिस ने पथराव और आसु गैस की गोलीया भी दागी, लेकिन गुस्सा थमने के बजाय और बढ़ गया। दोनों और से भारी पथराव हुआ, जिसमे दर्जन भर ग्रामीण और करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए। आक्रोशित ग्रामीणों का गुट प्लांट में नोकरी की मांग कर रहा है। पथराव में नसीराबाद वृताधिकारी हरि प्रसाद शर्मा भी घायल हुए हंै। पुलिस ने पथराव कर रहे 10 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। वहीं ग्रामीणों ने चार मोटरसाइकल को आग के हवाले कर दिया। गांव के दोनों गुटों में संघर्ष की स्थिति अभी भी बनी हुई हैं। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी लगातार हालातों पर नजर गड़ाए हुए है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates