15 February 2015
दौसा। जिले में बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही स्कूल की एक छात्रा को इस कदर परेशान कर दिया कि उसे स्कूल ही छोडऩा पड़ गया। इसके बाद भी छात्र ने छात्रा को परेशान करना नहीं छोड़ा। छात्रा की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी छात्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो महिला थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार दौसा का कालाखोह निवासी सोलह वर्षीय किशोर स्कूल की छात्रा को पसंद करने लगा था। किशोर ने दोस्ती करने के लिए छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। लेकिन किशोर ने इसके बाद भी उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। सात फरवरी से शुरू हुए वैलेंटाइंस वीक के हर दिन किशोर ने छात्रा को कभी फूल, कभी चॉकलेट, कभी सॉफ्ट टॉयज तो कभी पुस्तकें भेजीं। छात्रा के परिजनों ने किशोर को समझाया, पर वह नहीं माना। बार बार की इस कारगुजारी से आहत होकर पीडि़त छात्रा ने इसके बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने किशोर को कॅरियर खत्म होने और जेल जाने का डर भी दिखाया, लेकिन उसके बाद भी किशोर ने छात्रा को परेशान करना नहीं छोड़ा। आखिर शुक्रवार शाम छात्रा की मां ने किशोर के खिलाफ परेशान करने और डराने का मामला दर्ज करा दिया।
0 comments:
Post a Comment