Saturday, 14 February 2015

प्रतापनगर में वकील के निवास पर फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार

firing के लिए चित्र परिणाम

15 February 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में शुक्रवार को वकील के निवास पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में इनमें से एक अभियुक्त कुख्यात वाहन चोर हंसराज मीणा है। हंसराज मीणा के कब्जे से एक पिस्टल व छह जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।      

थानाधिकारी सूर्यवीर ने बताया  कि शुक्रवार को रात करीब 11.30 बजे गोल्डन डॉम, जगतपुरा के पास ण्क वकील बीएल मीणा के घर के बाहर कुख्यात अपराधी अपने तीन साथियों के साथ स्विफ्ट कार में आया और उस पर जान से मारने की नियत से पांच राउण्ड फायरिंग करके भाग गया। सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय बाद थानाधिकारी को सूचना मिली कि हंसराज मीणा अपने साथियों के चेटक विहार, आगरा रोड, थाना कानोता में एक मकान में छिपा हुआ है। जिस पर थानाधिकारी प्रतापनगर सूर्यवीर सिंह से मय जाप्ता मकान की घेराबंदी कर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है घटनाक्रम 
थानाधिकारी राजवीर ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व वकील के पड़ोस में रहने वाले रिंकू की बहन को हंसराज ने छेठा था। इस पर हंसराज और रिंकू में हाथापाई भी हुई थी। इसके बीच-बचाव में आए बकील बीएल मीणा की उससे हाथापाई हो गई थी। इससे बदले की भावना से उसने वकील और रिंकू के घर पर शुक्रवार रात को उसने फायरिंग की।

यह हुए गिरफ्तार 
हंसराज (32) पुत्र प्यारेलाल निवासी करौली, भूरसिंह (24)पुत्र राम मीणा निवासी करौली, मन (36) पुत्र जलधारी मीणा निवासी करौली, शीशराम (24) पुत्र मेघराम मीणा निवासी करौली को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी है वाहन चोर
हंसराज मीणा के कब्जे से एक पिस्टल व छह जिन्दा कारतूस जब्त किए है। घटना में काम में ली गई कार को बरामद कर ली गई है। हंसराज मीणा आला दर्जे का वाहन चोर है। इसके विरुद्ध 40 से अधिक मुकदमे दर्ज है। यह थाना टोडा भीम करौली का हिस्ट्रीशीटर भी है। मुल्जिमानों से पूछताछ की जा रही है। इनसे कई वारदातें खुलने की संभावना है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates