Tuesday, 17 February 2015

कार्रवाई की मांग को लेकर करधनी थाने का घेराव

-सार्वजनिक जमीन पर कब्जे का मामला, विकास समिति के अध्यक्ष के घर किया था हमला
thane ka gherav के लिए चित्र परिणाम18 February 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके के हनुमान नगर में सार्वजनिक जमीन की चार दीवार को तोडऩे व मंदिर हटाने का मामला तूल पकडता जा रहा है। मंगलवार को भूमाफियाओं के खिलाफ स त कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए सैंकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया।

जानकारी के मुताबिक हनुमान नगर कॉलोनी में एक सार्वजनिक प्लाट है। जिसे कॉलोनी विकसित करते समय सुविधा क्षेत्र के लिए रखा गया था। जो कॉलोनी के नक्से में भी है। रविवार को कुछ भूमाफियाओं ने चार दीवारी तोड दी और हनुमान जी का मंदिर भी हटा दिया। इस पर हनुमान नगर विकास समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ विरोध जताया था। जिस पर भूमाफियाओं ने अध्यक्ष के घर पथराव किया। बदमाश मकान में रखे करीब दो लाख रुपए व जेवरात भी ले गए थे। अध्यक्ष ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। हालांकि पुलिस ने इस प्रकरण में गिरधारी यादव व सुनील यादव समेत तीन जनों को गिर तार भी कर लिया। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने प्रकरण में डकैती की धारा नहीं लगाई। जबकि करीब चालीस पचास लोगों ने हमला कर लूटपाट की थी। भूमाफियां के खिलाफ स त कार्रवाई की मांग को लेकर सैंकडों लोगों ने थाने का घेराव किया। बाद में पुलिस के अधिकारियों ने ऊचित कार्रवई करने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates