Tuesday, 17 February 2015

गुप्त दान करने आए दो युवकों ने पूजारी को लगाई चपत


thagi के लिए चित्र परिणामपहले गले से चेन उतरवाई, फिर ध्यान बंटा दान के रुपए व चेन ले भागे
18 February 2015
जयपुर। सांगानेर इलाके के नामदेव चौक स्थित सांगेश्वर मंदिर के पुजारी के मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो युवक सोने की चेन की चपत लगा गए। युवक पंडित के पास आए और मंदिर में गुप्तदान करने के लिए 11 हजार रुपए निकाले। दान करने से पहले युवकों ने पूजारी से कहा कि रूपयों के साथ सोने की चीज के साथ दान करना है। जिस पर पुजारी ने गले से चेन उतरवा रुपयों पर रख दी।
फिर मूर्ति के आगे पर्दा ाींच पुजारी के हाथ रुपए व चेन रख दिया। पूजारी आशीर्वाद देने तो दोनों बदमाशों ने ध्यान बंटा रुपए व चेन गायब कर लिया।
जानकारी के अनुसार सांगेश्वर मंदिर में माता वैष्णो की भी मूर्ति लगी हुई है। मंदिर की सेवा व पूजा पुजारी नारायण लाल शर्मा करते है। दोपहर में वह माता की मूर्ति के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर दो युवक आए और आस-पास के लोगों को पुजारी के बारे में पूछा। ऐसे में लोगों ने पुजारी नारायण लाल के पास ले गए। दोनों युवकों ने पुजारी से कहा कि उनके मामा की मौत हो गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए वह माता के चरणों में गुप्तदान करना चाहते है। यह कहते हुए एक युवक ने अपनी जेब से 11 हजार रुपए निकालकर पुजारी को दे दिया। जैसे ही वह आगे बढऩे लगे तो युवकों ने कहा कि दान देने से पहले इन रुपयों से सोने की चीज से छूना पड़ेगा। ऐसे में पुजारी नारायण लाल ने गले में पहन रखी सोने की चेन उतारकर रुपयों पर रख दिया। माता की मूर्ति के सामने रुपए और चेन रखने के बाद युवकों ने पुजारी से आशीर्वाद देने के लिए कहा। इसी दौरान ध्यान बंटा बदमाशों ने रुपयों के साथ चेन भी पार कर ली।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates