Saturday, 14 February 2015

स्कूल की टंकी कीटनाशक मिलाने वाले व्यक्ति गिरफ्तार

poison के लिए चित्र परिणाम15 February 2015
जयपुर। हरमाड़ा में सीकर रोड पर श्रीपुरा गांव के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 17 जनवरी को स्कूल की बाउंड्री पर रखी पानी की टंकी से कीटनाशक मिलाने वाले व्यक्ति को हरमाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कीटनाशक मिला पानी पीने से स्कूल के 20 छात्र छात्राएं बीमार हो गए थे।
इनमें से चार छात्रों का एक सप्ताह तक जेकेलोन अस्पताल में उपचार चला था। घटना के संबंध में तत्कालीन स्थानीय सरपंच सुनील कुमार मीणा ने हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पूछताछ में आरोपी ने स्कूल संचालक से पुरानी रंजिश के कारण बदनाम करने के लिए टंकी में कीटनाशक मिलाना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी श्रीपुरा निवासी लालचंद उर्फ  राधेश्याम बागड़ा है। लालचंद ने खुद की जमीन घरवालों को बिना बताएं बेची थी। वह स्कूल संचालक को डरा धमका कर भेजना चाहता था। जिससे वापस स्कूल पर कब्जा कर सके। लाल चंद के भाईयों का स्कूल संचालक से स्कूल को रास्ता देने का विवाद भी चल रहा था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates