Saturday, 14 February 2015

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार


15 February 2015
जयपुर। पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन शातिर चोरों की निशानदेही पर दो दर्जन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) प्रफु ल्ल कुमार  ने बताया कि शुक्रवार को बजरी मण्डी चौराहे पर नाकाबन्दी के दौरान टीम प्रभारी सउनि वीरेन्द्र सिंह ने सरगना मुकेश कुमार जागिंड़ पुत्र कालू राम खाती निवासी शंकर बाडी थाना मुरलीपुरा को विद्याधर नगर से चुराई गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की थी। आरोपी ने पूछताछ में गिरोह में और भी चोर होने की बात कबूल की थी। इस पर पुलिस ने  दो अन्य शातिर बदमाशों महेन्द्र कुमार जांगिड़, राजेन्द्र प्रसाद जांगिड़ दोनों निवासी कोटडी सीमारला सीकर व  खाती निवासी  को भी विधाधरनगर से चुराई हुई मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

शहरभर में दिया वारदातों को अंजाम 
गिरफ्तार तीनों शातिरों महेन्द्र, राजेन्द्र, और मुकेश ने पुलिस पूछताछ में शहर के कई थाना इलाकों में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने विद्याधरनगर, झोटवाड़ा, बनीपार्क, विश्वकर्मा, ब्रहमपुरी थाना इलाके से दर्जनों वारदातो को अंजाम देना स्वीकार किया।

ऐशो-आराम के लिए चोरी शुरू
गिरोह के मुख्य सरगना मुकेश जांगिड़ ने पुलिस पूछ
ताछ में बताया कि  कुछ वर्ष पूर्व एक एक्सीडेन्ट मे हाथ खराब हो जाने एवं पैर में फैक्चर हो जाने के कारण आसानी से पैसा कमाने के लिए उसने बाइक चोरी का रास्ता अपनाया। इसके लिए उसने गिरोह में कुछ अन्य सदस्यों को शामिल किया और गैंग बनाकर मोटर साईकिल चोरी करना शुरू कर दिया। गैंग का सरगना जगह को चिन्हित करके वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देते। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चुराई हुई 24 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates