Saturday, 14 February 2015

प्रेमिका वेलेंटाईड डे पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई

15 February 2015
girl on mobile tower के लिए चित्र परिणामभीलवाड़ा। जिले के आसीन्द उपखंड  से 25 किलोमीटर दूर जाली ग्राम में एक प्रेमिका अपनी  मांगो को मनवाने के लिए एक बार फिर वेलेंटाईड डे पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।  महिला दो माह पूर्व भी जाली ग्राम में मोबाइल टावर पर चढ़ चुकी थी। पुलिस ने समझाइश कर महिला को टावर से नीचे उतारा और आवश्यक पूछताछ के दौलतगढ पुलिस चौकी पर लेकर आई है।

पुलिस ने बताया कि महिला रुक्मणी कुमावत जाली ग्राम के युवक हेमेन्द्र सिंह से उसका प्रेम प्रसंग था जिस पर उसने 19 मार्च 2014 को उसने  कांकरोली में द्वारकाधीश मंदिर में शादी कर ली।  शादी से हेमेन्द्र सिंह के परिजन खफा थे उन्होंने उसको घर में रहने से मना कर दिया। जब की हेमेन्द्र सिंह की पूर्व में शादी हो चुकी है।  घर में नहीं रहने देने पर महिला कुछ दिनों तक ग्राम के ही हनुमान मंदिर में  रहने लग गई  जिसकी आस-पास के लोग मदद करते थे।  दो माह पूर्व मोबाइल टावर पर चढऩे पर महिला ने आसीन्द थाने पर प्रेमी हेमेन्द्र सिंह के खिलाफ  दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। घटनाक्रम मांडल पुलिस स्टेशन का होने पर पुलिस ने जीरो नंबर की एफ आई आर काटकर मांडल भिजवा दी।  जहां पर दोनों पक्षों ने आपस में राजीनामा कर मामले को रफा दफा कर दिया।  दो दिन पूर्व महिला ने प्रेमी हेमेन्द्र सिंह के घर जाकर एक अपने पति के बारे मे जानकारी  मांगने लगी लेकिन महिला को एक बार फिर निराशा हाथ लगी जिसके चलते शनिवार को महिला ने अपने सुहाग को पाने के लिए  वेलेंटाईन डे पर अपनी मांगो को मनवाने के लिए एक बार फिर मोबाइल टावर पर चढ़ गई जिसे पुलिस व ग्रामीणों ने समझा बुझाकर नीचे उतारा है। पुलिस उसे दौलतगढ पुलिस चौकी में पूछताछ कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates