Saturday, 31 January 2015

युवक की दोस्त की कार पर नीयत बिगड़ गई वापस कार देने से मना


1 February 2015
जयपुर। सुभाष चौक थाना इलाके में एक युवक की अपने दोस्त की कार पर नीयत बिगड़ गई। दोस्त से कार मांगकर दिल्ली लेकर गया था लेकिन वापस आने के बाद युवक ने कार देने से मना कर दिया। इस पर पीडि़त ने सुभाष चौक थाने में मामला दर्ज करवाया।



पुलिस ने बताया कि मोती कटला रोड निवासी अदनान अली ने इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया कि उसका दोस्त ज्ञानेंद्र गुप्ता जनवरी 14 में उसकी कार मांग कर दिल्ली गया था। दिल्ली में कुछ दिन रुकने के बाद आरोपी वापस घर लौटा। इस पर पीडि़त ने उससे कार मांगी तो कुछ समय की मोहलत ओर मांगी। इसके बाद जब उसने आरोपी से सम्पर्क किया तो वह कार देने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर पीडि़त ने इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में मामले में लेन देन का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates