जयपुर। मुहाना थाना इलाके के एक मकान मालिक को किराएदार रखना महंगा पड़ गया जब किराएदार किराया चुकाए बिना ही मकान में लगे पंखे व अन्य घरेलू सामान समेटकर चंपत हो गया। कमरा खुला मिलने पर मकान मालिक को घटना का पता चला तब जाकर उसने पुलिस थाने में किराएदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि एसएफएस मानसरोवर स्थित शिव कॉलोनी निवासी मुश्ताक खान ने मुहाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मकान में रह रहा किराएदार अरविंद ने मकान किराया मांगा तो उसने नहीं दिया। साथ ही तब उसे बिजली बिल का भुगताना करने के लिए बोला तो उसने बिल भी जमा नहीं करवाया। इसके बाद जब मकान मालिक जब किराएदार के कमरे में गया तो वह घर में लगे छत के पंखे और अन्य घरेलू सामान समेटकर गायब हो गया। घर में कमरे के दरवाजे खुले मिलने व अंदर जाने पर उसे घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किराएदार की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment