Saturday, 31 January 2015

बारात से लौट रही बस पलटी,9 घायल



1 February 2015
जयपुर। बारातियों को लेकर नाडी का फाटक से करधनी लौट रही एक मिनी बस के पलट जाने से 6 महिलाओं समेत नौ जने घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जाम के हालात हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को निकलवाया और सथानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर तीन जनों की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें एसएमएस में रैफर कर दिया।



कालवाड थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात को नाडी का फाटक से करीब 20 बारातियों को लेकर एक मिनी बस करधनी लौट रही थी। उसी दौरान केरिया मंदिर के पास तेज रफ्तार होने के कारण बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिससे उसमें सवार 9 जने घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर 3 जनों को एसएमएस में रैफर कर दिया। घायलों की पहचान अनिता(45),आशा(50), नेहा(23), निर्मला(30), मनीषा देवी(23)सभी निवासी करधनी, मनीषा वर्मा(25) निवासी माणकचौक, विजय कुमार निवासी अहमदाबाद, बंटी और राजकुमार निवासी चौमूं के रुप में हुई।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates