Friday, 30 January 2015

ढाबा संचालक के साथ मारपीट


31 January 2015
जयपुर। मोतीडंूगरी थाना इलाके में गुरूवार को एक ढ़ाबा संचालक के साथ चार पांच युवकों ने अचानक आकर मारपीट कर दी। उसके बाद बादमाशों ने ढ़ाबे में जमकर तोडफ़ोड़ भी की। पीडि़त ने घटना के बाद थाने आकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



पुलिस ने बताया कि केसरगढ़ निवासी गोपी गुर्जर का जेके लोन अस्पताल के बाहर ढ़ाबा है। दोपहर करीब 12.30 बजे वो अपने दोस्त जगदीश के साथ ढाबे के बाहर बैठा था। तभी अचानक चार पांच युवक उनके पास आए उसके साथ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने गोपी को इतना मार की उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल का एसएमएस अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा छुट्टी दे दी। बाद में पीडि़त ने थाने आकर अज्ञात युवको के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates