Friday, 30 January 2015

मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार


31 January 2015
जयपुर। परिवादी डालचन्द निवासी सैनी कॉलोनी दिनांक 26.12.14 को सब्जी मण्डी लालकोठी गया वहां से मोटर साइकिल न0 आरजे 14 बी एम 3807  स्पेलेण्डर प्रो हिरो होण्डा कम्पनी का चोरी हो गया। जिस पर पुलिस थाना ज्योति नगर पर अभियोग पंजीबद्ध कर अन्वेषण शुरू किया गया।



 दौराने अनुसंधान श्री केदारनाथ स0उ0नि0 पुलिस थाना ज्योति नगर ने दौराने चैंकिंग मोटर साइकिल वाहन रूकवाकर कालुराम पुत्र छोटुराम जाति बैरवा उम्र 20 साल निवासी पीलिया को मोहल्ला बस्सी हाल:- प्लॉट न0 22 गोतम नगर थाना बजाज नगर जयपुर से गहन पुछताछ की उक्त मोटर साइकिल चोरी करना पाया गया जिस पर कालुराम को गिरफतार कर उक्त हिरो होण्डा मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त ने पूर्व के नम्बर बदल कर फर्जी नम्बर से चला रहा था। जिस पर मुल्जिम को गिरफतार आज दिनांक 30.1.15 को न्यायालय एसीजेएम न0 8 में पेष किया गया। जिस को 1 योम पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। अन्य चोरियों के बारे में गहन पुछताछ की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates