Friday, 30 January 2015

80 लाख रुपए की चोरी का मामला


आरोपी 4 दिन की पुलिस रिमांड पर  
31 January 2015
जयपुर। वैशाली नगर में करीब एक माह पूर्व हुई तीन शोरुम से करीब 80 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से चुराई गई नगदी और माल के बारे में पूछताछ कर रही है।



गिरफ्तार मुख्य आरोपी पूर्व में जवाहरसर्किल थाना इलाके में भूखंड के नाम पर भी धेखाधड़ी का आरोपी है। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद सेन निवासी बिहार हाल निवास प्रतापनगर का है। पुलिस ने उसे बुधवार को पुरानी चुंगी से गिरफ्तार किया था। पछताछ में उसने बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी अनिल बैरवा उर्फ कमल राठौड़ के साथ मिलकर शोरुम में चोरी की वारदात की साजिश रची। दोनों ने करीब एक माह पूर्व पूर्वनियोजित योजना के अनुसार शोरुम कर रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूदताछ में बताया कि वह घटना के बाद ट्रेन के जरिए अपने साथी के साथ बिहार चला गया था। लेकिन करीब एक हफ्ते पूर्व ही वह फिर से जयपुर आया था। जहां पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस फरार आरोपी अनिल की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को चुराए गए माल की जल्द बरामदगी की उम्मीद है। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर जल्द इसे बरामद करने का प्रयास करेगी।    



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates