Saturday, 31 January 2015

इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ठग लिए

1 February 2015
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में सस्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से दो जनों ने दो लाख रुपए ठग लिए। पुलिस के अनुसारी हीरा नगर डीसीएम निवासी दिनेश नायर का इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है।

 सस्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने का बहाना कर नंदकिशोर वेद और नरेश चंद शर्मा ने दो लाख रुपए ले लिए। कुछ दिन तक तो वे उसे झांसा देते रहे। इसके बाद दोनों का फोन स्विच ऑफ  आने लगा। इस पर व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। इस पर पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मालीराम ने बताया कि डीसीएम निवासी दिनेश ने दो जनों पर सस्ता सामान दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ले लेने का मामला दर्ज करवाया। इस संबंध में मामले की जांच की जा रही है। .


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates