1 February 2015
जयपुर। खोनागोरियान थाना इलाके में चोर सूने मकान को निशाना बनाते हुए मकान का ताला तोड़कर वहा से नकदी और अन्य सामान चुराकर ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को घर लौटने पर लगी।
पुलिस ने बताया कि इंदिरा गांधी नगर निवासी नरेंद्र भटनागर परिवार सहित अपने परिचीत के यहां किसी काम से गया था।
शुक्रवार को घर वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। घबरए हुए जब वह अन्दर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। जब उसने कमरे में रखी अलमारी को चैक किया तो उसमें से 23 हजार रुपए, चांदी की मूर्ति और अन्स सामान गायब मिला। इस पर पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment