Saturday, 31 January 2015

शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ सात साल तक देहशोषण



1 February 2015
जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ सात साल तक देहशोषण करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस्तगासे से दर्ज मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर गुर्जर की थड़ी निवासी (24) वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि शादी का झांसा देकर रामवतार ने उसके साथ बलात्कार किया। जब युवती ने उसे शादी करने को कहा तो कुछ दिन तो वह बात को टालता रहा लेकिन जब युवती ने उसे बार-बार ही शादी करने को कहा तो उसने उनके फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर डरा धमका कर करीब सात साल तक उसका देहशोषण करता रहा। थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता के दो बच्चे है और वह लम्बे समय से आरोपी के साथ रह रही थी। कुछ समय से दोनों में अलगाव चल रहा है। इस्तगासे से आए मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates