Saturday, 31 January 2015

युवती का अश्लील वीडियों बना कर दुष्कर्म और ब्लैकमेल

1 February 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में युवती का अश्लील वीडियों बना कर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला समाने आया है। थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा से जबरन दुष्कर्म कर अशलील किलपिंग बनाने तथा उसे ब्लैकमेल कर घर मे ढाई लाख रुपए की चोरी करवाने की एफआईआर दर्ज करवाई है।



पुलिस के अनुसार फगी निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा ने यह मामला दर्ज करवाया है, जिसने बताया है कि 2 जून 2014 को आरोपी राहुल उर्फ बाबूलाल, गुड्डी, राजेंद्र चैधरी व महेंद्र मीणा उसे बहला फुसलाकर सांगानेर ले आए। यहां आरोपी महेंद्र मीणा ने उसके साथ बलात्कार किया था उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। इसके बाद आरोपियों ने उसकी क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दी और घर से ढाई लाख रुपए चोरी करके लाने का दबाव बनाया। बदनामी के डर से सहमी छात्रा ने अपने घर से 2 लाख 30 हजार रुपए लिए और आरोपियों के पास पहुंची। वहां से आरोपी उसे अपने साथ सांगानेर ले आए और रुपए लेने के बाद आरोतियों ने उसके साथ जबरन बालत्कार किया। पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।





0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates