1 February 2015
जयपुर। शहर में अलग-अलग थाना इलाकों में तीन जनों ने फदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जान देने वालों में तीनों युवा वर्ग के हैं। आत्महत्या करने वालों में शामिल एक युवक ने तो इच्दित जोब नहीं मिलने से आत्महत्या की।
सोडाला थाना इलाके में एक नामी होटल में रिसेप्शनिष्ट की जोब करने वाले एक युवक ने सिर्फ इसी वजह से मौत को गले लगा लिया क्योंकि वह इच्छित नौकरी नहीं पा सका था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर करीब 12 बजे राकेश जाखड़(22) निवासी दशाना जिला नागौर का रहने वाला था। वह सोडाला में रामनगर स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह बनीपार्क स्थित एक नामचीन होटल में रिसेप्शनिष्ट के पद पर कार्यरत था। शनिवार दोपहर को उसनेकमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी। घर पहुंचने पर उसके रिश्तेदार और रुममेट धर्मपाल को घटना का पता चला। तब उसने पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस पूदताछ में बताया कि राकेश को इच्दित जॉब नहीं मिल सकी थी इसके चलते वह अवसाद मे था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य खुदकुशी करने का मामला भांकरोटा थाना इलाके में सामने आया है। थाना इलाके में नोएडा स्थित मारूति कंपनी के कर्मचारी ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने घर पर परिवार वालों के पास मिलने के लिए आया था। जहां पर शुक्रवार देर रात को उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाते हुए खुद को समाप्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार सुभाष मीणा(26) पुत्र बजरंगलाल मीणा निवासी पटेल नगर था। बीती रात को उसने परिवार वालों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार सवेरे कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सुभाष फंदे पर लटका हुआ मिला। सुभाष को फंदे पर झूलते हुए परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
ब्रह्मपुरी थाना इलाके में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही युवती के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टर्माटम के लिए मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को काफी देर तक एसडीएम के नहीं पहुंच पाने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इससे एसएमएस पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर परिजनों और मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम बी.सी.गंगवाल के पहुंचने पर महिला का पोस्टमार्टम हो सका।
पुलिस के अनुसार श्रवणी देवी(22) पत्नी कमलेश सैनी निवासी गिलारियों की ढाणी जयसिंहपुरा थी। शुक्र वार देर शाम श्रवणी ने घर पर ही अज्ञात कारणों से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मृतका का पति घर से बाहर गया हुआ था। घर लौटने पर अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखकर कमलेश के होश उड़ गए। घटना की जानकारी उसने तत्काल पड़ोस में रहने वाले भाई को दी। सूचना मिलने पर मौके प पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार मृतका मानसिक रुप से अस्वस्थ् थी। पहीं मृतका के परिजनों ने किसी भी प्रकार की शंकाओं को खारिज कर दिया।
पार्षद को देना पड़ा दखल
मृतका का शव लेकर ग्रामीण और परिजन शुक्रवार रात को ही एसएमएस में पहुंच गए। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर पोस्टमार्टम रुम के बाहर बैठे लोगों का सब्र का बांध टूट गया और हंगामा होने लगा। इस बारे में सूचना मिलने पर पार्षद ग्यारसी राम मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों से बात की। काफी देर बाद एसडीएम नॉर्थ बी.सी गंगवाल के पहुंचने पर मृतका का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment