Saturday, 31 January 2015

दो महिलाएं हुई बे-चेन



1 February 2015
जयपुर। शहर में एक बार फिर से चेन स्नैचरों ने आतंक मचाते हुए दो महिलाओं की चेन तोड़ ली। पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों को ढूंढऩे की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
बजाजनगर थाना इलाके में महावीर नगर जैन मंदिर के पास एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पति के साथ आई महिला की बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली।

महिला ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर नाकाबंदी कर पुलिस ने बदमाशों को ढूंढऩे क ी कोशिश की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता चेतना चौधरी निवासी सुभाषनगर एक निजी कार्यक्रम में महावीर नगर स्थित जैन मंदिर के पीछे रिश्तेदार के यहां पर अपने पति के साथ आई थी। उसी दौरान शाम करीब 4 बजे दो पल्सर सवार हेलमेट पहने बदमाश उसके पास तेज रफ्तार से आए। जिनमें से पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला की चेन तोड़ ली। घटना से आहत महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश लुटेरे फरार हो चुके थे।
एक अन्य घटना मानसरोवर थाना इलाके में हुई जहां पर घर के बाहर खड़ी एक महिला की चेन बदमाश तोड़कर ले गए। महिला ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिलीं।
पुलिस के अनुसार प्रज्ञा शर्मा निवासी 52/10 घर के बाहर दोपहर 12 बजे धूप में खड़ी हुई थी। उसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरे उसके पास आए और
पीछे बैठे युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर उसके गले से चेन तोड़ ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates