एसएमसएस इन्वेसटमेंट ग्राउंड में अश्लील गाने गाने का आरोप
1 February 2015
जयपुर। पिछले साल एमएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउन्ड पर चार बोतल वोदका गाने के जरिए युवाओं को शराब पीने की नसीहत देना हनी सिंह को भारी पड़ गया। कोर्ट के आदेश के एक दिन के बाद पुलिस ने हनी सिंह के खिलाफ अश्लीलता फैलाने और और लोगों तक गलत सामाजिक संदेश पहुंचाने की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को न्यायालय को अपनी रिपोर्ट 3 मार्च तक पेश करनी है। हनी सिंह ेक साथ-साथ पुलिस उनके पार्टनर अनूप सिंह के खिलाफ भी मामले की जांच करेगी। कोर्ट से इस्तगासे के मिलने के बाद पुलिस सभी तथ्यों की जांच करेगी।
मैं भी रोज पीता हूं आप भी पीएं
25 मई 2014 को एसएमएस के इन्वेसटमेंट ग्राउन्ड पर हनी सिंह ने चार बोतल वोदका गाने सहित कई अश्लील गाने गाए थे। उस समय ग्राउंड में हजारों लोग जमा थे। कार्यक्रम में हनी सिंह ने कहा था कि रोज चार बोतल शराब पीनी चाहिए क्योंकि मैं भी रोज शराब पीता हूं और तुम भी रोज पीयो। परिवादी रामचन्द्र मचवाल का आरोप है कि हनी सिंह के गानों से समाज में गलत संदेश गया है और युवा पीढ़ी इन्हें सुनकर गलत दिशा में जा रही है।
पहले भी दर्ज हुए कई मुकदमे
अश्लील गानों के गायन के लिए हनी सिंह पर देशभर में कई जगह पहले से ही मुकदमे दर्ज है। अभी हाल में ही नागपुर में कुछ इसी तरह के मामले में पुलिस थाने में हनी सिंह के बयान दर्ज हुए थे। हनी सिंह से जुड़े एक परिवाद में
टिप्पणी करते हुए एक जज ने तो यहां तक कहा दिया था कि हनी सिंह के गाने सुनने में शर्म आती है। दिल्ली, नागपुर और लुधियाना में इस तरह के मामलों में हनी सिंह पहले भी फंस चुके हैं।
0 comments:
Post a Comment