Saturday, 31 January 2015

अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता प्रतियोगिता फरवरी में




1 February 2015
जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी में 13 से 20 फ रवरी तक 33 वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के लगभग 300 से अधिक 1000 प्रतिभागियों एवं अधिकारियों के भाग लेंगे। 13 फ रवरी को राज्यपाल कल्याण सिंह इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में होने वाले विविध आयोजनों में शो जंपिंग, क्वाड्राइल, फैरियर एवं टैन्ट पैगिंग, क्रॉस कन्ट्री, ड्रेसाज का भी आयोजन होगा।
प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों  के लिए पुलिस अधिकारियों में खासा उत्साह है। इस आयोजन के संचालन के लिए राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में समितियां गठित की गई हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह  में 20 फ रवरी को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शमिल होगी।
आसाम राईफ ल्स, बीएसएफ  राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद, गुजरात पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, कर्नाटक पुलिस एवं बिहार पुलिस की टीमें इस
बार 7 फ रवरी तक ही जयपुर पहुंच जाएंगी।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates