Monday, 19 January 2015

लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था

लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था
20 January 2015
जयपुर। डिग्गी पैलेस होटल में 21 से 25 जनवरी तक आयोजित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की वजह से यातायात के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।


 जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान रामबाग की तरफ  से यादगार की तरफ  आने वाले सामान्य यातायात को पृथ्वीराज टी पाईन्ट से स्टेच्यू सर्किल की तरफ आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा। केवल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेने वालों को ही यादगार की तरफ  आने दिया जाएगा। एसएमएस अस्पताल से यादगार की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार सूचना केन्द्र से आरोग्य पथ की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है। यादगार की तरफ  से टोंक रोड पर जाने वाले सामान्य यातायात को अशोक टी पॉइन्ट से आशोक मार्ग, जय क्लब चौराहा, सेन्ट जेवियर चौराहा की तरफ आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाल जाएगा। कार्यक्रम के दौरान टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, अशोका मार्ग, आरोग्य पथ, महावीर मार्ग, पृथ्वीराज रोड, भगवानदास रोड पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates