Monday, 19 January 2015

मंदिर में चोरी के दो अभियुक्त गिरफ्तार


20 January 2015
जयपुर।  पृथ्वीनगर नयाखेडा में चार दिन पूर्व शिव मंदिर में चोरी का असफल प्रयास करने वाले   दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंदिर में हुई इस घटना के बाद से ही पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।






पुलिस के अनुसार विद्याधरनगर थाना इलाके में शुक्रवार को पृथ्वीनगर स्थित शिव मन्दिर   विद्याधरनगर में हुई घटना के सीसीटीवी फु टेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी कालोनी माली मोहल्ला से अभियुक्त कुलदीप बर्मन(18) पुत्र खोगेन बर्मन निवासी कूचबिहार पंश्चिम बंगाल हाल किराएदार लक्ष्मी कालोनी नयाखेड़ा विद्याधर नगर और अजरुद्दीन(19) पुत्र अजीजुल निवासी चातवाली जिला कुशीनगर उप्र हाल किराएदार माली कालोनी नयाखेड़ा विद्याधर नगर  को गिरफ्तार किया गया । पुलिस दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों से अभी और भी वारदातें खुलने की उम्मीद है।






0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates