अस्थियां लेकर जा रहा परिवार काल कवलित
20 January 2015
जयपुर। पाली के सोजत इलाके में सोमवार सवेरे एक अनियंत्रित टवेरा एक ट्रक में जा घुसी इस हादसे में एक ही परिवार के 6 छह सदस्यों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए एक ही परिवार के सभी लोग अस्थियां लेकर पुष्कर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। मरने वालों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों में तीन सगे भाई शामिल हैं। सोजत पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे पर आज सवेरे करीब छह बजे यह हादसा इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के सामने हुआ।
पुलिस के अनुसार हाइवे पर तेजी से गुजर रहा ट्रक इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर के कारण अचानक धीरे हुआ। इसी दौरान पीछे से आ रही एक टवेरा ट्रक में जा घुसी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में मारा गया एक बच्चा और पांच पुरुष जालोर के बालरा इलाके के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुई चार महिलाएं चाकसू देवी, रेखा देवी, मीरा देवी और सग्गी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टवेरा का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में मारे गए लोग
हादसे में श्यामलाल(35) पुत्र पूनाराम रैवारी, भावाराम(47),जोधाराम(30), भोलाराम(45) तीनों पुत्र तुदोदी रैवारी, कृष्ण(40) पुत्र सुरादी रैवारी, जितेन्द्र(3) पुत्र जोधाराम की मौत हो गई।

0 comments:
Post a Comment