आगरा रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा
20 January 2015
पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए दोनों युवक आनंद इंटरनेशनल इंजीनियरिंग कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक सड़क पर स्टंट कर रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकराने से दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
पुलिस के अनुसार सोमवार सवेरे 10 बजे हिमांशु वर्मा(20) पुत्र तुलसीराम वर्मा निवासी जामडोली अपने मित्र शिवप्रकाश मीणा(22) पुत्र रूपनारायण मीणा निवासी मंगलविहार कानोता के साथ बाइक से कॉलेज में जा रहा था। इसी दौरान तिलक हॉस्पिटल से सौ मीटर आगे बाइक सवार एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। उसी दौरान बाइक फिसल गई जिससे दोनों के सिर डिवाइडर से टकरा गए। एकाएक हुई इस दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। इत्तला मिलने पर मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसएमएस पहुंचाया। दुर्घटना के बाद रोड करीब आधे घंटे के लिए जाम हो गया जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत कर सुचारु करवाया।
0 comments:
Post a Comment