Monday, 19 January 2015

ठण्ड से भिखारी की मौत

20 January 2015
्रजयपुर। शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी राजधानी पर छाया रहा। कड़ाके की यह ठंड फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वाले एक भिखारी के लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस ने शव को जब्त कर मोर्चरी में रखवा दिया।








पुलिस के अनुसार बीती रात को चांदी की टकसाल में एक 20 वर्षीय युवक की सर्दी की चपेट में आने से मौत हो गई। सवेरे उसका शव एक दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला। जिस पर दुकान के मालिक विनोद वैष्णव ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पूछताछ में पता चला कि युवक गत एक सप्ताह से चांदी की टकसाल के आसपास ही दिखाई पड़ता था और भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा था और जलेब चौक में रहता था। पुलिस को उसके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस युवक की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी हुई है।


 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates