जयपुर। गलतागेट थाना इलाके में एक बालिका की छत से गिरने से मौत हो गई। बालिका को गंभीर स्थिति में घायल होने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में वसीम निवासी नागतलाई ने बताया कि उसकी भांजी जोया घर पर ही छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गई। परिजनों को घटना का पता चलते ही उसे एसएमएस में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
0 comments:
Post a Comment