20 January 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में आलपिन लगाकर एटीएम मशीन को हैंग कर 10 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त को घटना का पता चलते ही तत्काल बैंक अधिकारियों को सूचित किया तो उन्होंने नकदी निकाले जाने की बात कही। इस पर पीडि़त को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में अखिलेश रिछारिया निवासी लाल बहादुर नगर दुर्गापुरा ने बताया कि वह सेक्टर 3 प्रताप नगर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपए निकलवाने के लिए गया था। एटीएम से उसने 1000 रुपए निकलवाए और चला गया। करीब तीन मिनट बाद उसके मोबाइल पर एटीएम से 10 हजार रुपए की और निकासी होने की जानकारी मिली। अखिलेश को धोखाधड़ी आशंका हुई तो वह तत्काल एटीएम पर आया लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। उसने बैंक अधिकारियों क ो घटना से अवगत करवाया तब उसे खाते से क्रमश: एक हजार और 10 हजार रुपए की निकासी की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर पीडि़त ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment