Monday, 19 January 2015

घर-स्कूल के बीच से छात्र लापता


अपहरण की आशंका, पुलिस तलाश में जुटी
 जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में चार दिन पहले स्कूल गया एक छात्र ना तो स्कूल पहुंचा ना ही वापस घर आया परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छात्र पहले भी घर से भाग चुका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।




 पुलिस ने बताया की दौसा जिले के मंडावरी कस्बा निवासी रामनिवास मीणा का 14 वर्षीय पुत्र विकास कुमार मीणा अपने चचेरे भाई जयसिंह के साथ सिद्धार्थ नगर में किराए से रहता था और 5 वीं कक्षा में पढ़ता था। 16 जनवरी को वह स्कूल के लिए निकला लेकिन ना तो स्कूल पहुंचा ना ही वापस घर आया जब मालूम किया तो पता चला कि वह स्कूल ही नही पहुंचा उसके बाद 17 जनवरी को थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक ना तो कोई फिरौती के लिए फोन आया ना ही अभी तक पुलिस जांच में किसी अनहोनी का पता चला। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates